
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों में सत्र 2020–21 में अध्यापन करने वाली टापर्स छात्राओं को य कुलपति की पहल से बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया गया।
उन्होंने टॉपर्स के परिश्रम और लगन का प्रशंसा की तथा बेहतर भविष्य की कामना की। टॉपर्स राजनीतिक विज्ञान से मामोन, इतिहास से कुसुम, हिंदी विभाग से आयशा और गृह विज्ञान से अंजलि गुरुवार को कुलपति से आशीर्वाद लेने पहुंची और कुलपति के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित किया।
उधर, जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कर्मचारी सरस्वती दीप 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। आज आखिरी कार्यदिवस पर उन्हें औपचारिक विदाई दी गई। कुलपति प्रो.(डॉ.) अंजिला गुप्ता ने गुलदस्ता भेंटकर उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की। मौके पर कुलसचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारीगण और शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद रहे।

