
उदित वाणी, जमशेदपुर : टीएमएच को आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ अकाउंट में शामिल करने के बाद एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बनवाने हेतु टाटा स्टील अस्पताल में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप एक दिसंबर से लेकर चार दिसंबर के बीच ओपीडी के पास हेल्पडेस्क के बगल में लगेगा. इसके बाद फिर से 8 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच कैंप लगेगा. इसका समय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा.
लंच ब्रेक: दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा. इस सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है. आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड (या आधार नंबर) और मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए) लाना होगा. इसके पात्र कर्मचारी एवं उनके हकदार परिवार के सदस्य (पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता आदि) इस अवसर का लाभ अवश्य उठा सकते हैं और अपना आभा आईडी बनवाकर उसे अपने मेडिकल रिकॉर्ड नंबर से लिंक करवाएं. इससे भविष्य में ओपीडी, दवा, जांच एवं हॉस्पिटलाइजेशन संबंधी सभी सेवाएं डिजिटल रूप से बहुत आसान हो जाएंगी. टाटा स्टील मेडिकल सेवा ने इस सूचना को कंपनी के सभी विभाग, यूनिट, शिफ्ट एवं ठेका कर्मचारियों तक तत्काल प्रसारित करने को कहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें.
