
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 16 और 15 के बीच में शाह आकाश अपार्टमेंट के सामने शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों के अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में जमीन कारोबारी टांडा ऊर्फ सज्जाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मौके पर मौजूद टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो ने जब अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो उसे भी गोली मार कर घायल कर दिया. उसके सीने में गोली लगी है. इलाज के लिए उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है. मिली सूचना के आधार पर टाइगर जवान की इलाज के दौरान शाम के पांच बजे मौत हो गई है।
Advertisement
<

