
उदितवाणी, जमशेदपुर: टाटा ग्रुप कंपनीज इंटर यूनियन स्पोर्ट्स (बैडमिंटन, वॉलीबॉल और हैंडबॉल) टूर्नामेंट कोविड के कारण 2 साल के अंतराल के बाद सोमनार 12 दिसंबर से शुरू हुआ. यह टूर्नामेंट खेल विभाग टाटा स्टील द्वारा कराया जा रहा है.
टूर्नामेंट का आयोजन 12 से लेकर 14 दिसंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा है. टाटा समूह की कंपनियों की 17 यूनियन टीमें और लगभग 250 यूनियन कमेटी के सदस्य इसमें भाग ले रहे हैं. आत्रेयी सान्याल, उपाध्यक्ष (एचआरएम), टाटा स्टील, संजीव चौधरी, अध्यक्ष (टाटा वर्कर्स यूनियन) और संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (टीडब्लूयू) ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.
आशीष कुमार, हेड स्पोर्ट्स ने अतिथियों का स्वागत किया और अतिथियों को टूर्नामेंट के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. इस अवसर पर फरजान हिरजी, मुकुल चौधरी, गुरमीत सिंह तोते, अध्यक्ष और आरके सिंह, महामंत्री, टाटा मोटर्स यूनियन, शैलेश सिंह, डिप्टी प्रेसीडेन्ट, टाटा वर्कर्स यूनियन, सतीश कुमार सिंह, महामंत्री, टीडब्ल्यूयू, पिंटू श्रीवास्तव, जेनरल सेक्रेटरी, टाटा पावर, रघुनाथ पाण्डेय, अध्यक्ष जुस्को श्रमिक यूनियन, टीजीएस यूनियन के श्री शिव लखन सिंह, नकुल सिंह, आरसीएमएस झरिया यूनियन, आर रवि प्रसाद, शहनवाज आलम और खेल सलाहकार समिति के सदस्य और खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.
हैंडबाल राउंड मैचों के परिणाम
आरसीएमएस झरिया ने क्वार्टर फाइनल में टिस्को मजदूर यूनियन (टीजीएस) को 3-2 से हराया. टिनप्लेट यूनियन ने जुस्को श्रमिक यूनियन को 2-1 से हराया. क्वार्टर फाइनल में टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स यूनियन को 4-0 से हराया.
जेसीएपीसीपीएल यूनियन ने क्वार्टर फाइनल में एफएएमडी सुकिंदा यूनियन को 5-1 से हराया. ओएमक्यू यूनियन ने क्वार्टर फाइनल में टिनप्लेट यूनियन को क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराया.
वॉलीबॉल राउंड मैचों के परिणाम
# टाटा वर्कर्स यूनियन ब्लू (बी) ने जेसीएपीसीपीएल यूनियन को 25 – 12 और 25 – 9 से हराया. टिनप्लेट यूनियन ने टाटा पावर यूनियन को 25 – 7 और 25 – 21 से हराया.
# टाटा मोटर्स बी यूनियन ने बियरिंग्स यूनियन, खड़गपुर को 25-6 और 25-7 से हराया. आरसीएमएस झरिया यूनियन ने टिस्को मजदूर यूनियन को 25-23 और 25-11 से हराया.

हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

