तैयारी को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ जमशेदपुर सप्लाई एरिया बोर्ड के अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने किया घाटशिला का दौरा
जमशेदपुरः अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्य 3 अक्टूबर से हड़ताल पर जा रहे हैं। विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण पूरे राज्य में ब्लैक आउट की स्थिति रहेगी। इस बाबत तैयारी को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के जमशेदपुर सप्लाई एरिया बोर्ड के अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने घाटशिला में बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल में लगभग 7000 विद्युत कर्मी शामिल हो रहे हैं और ऐसे में पूरे राज्य को ब्लैकआउट होने से कोई बचा नहीं सकता।
संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने कहा कि पूरे राज्य में आउटसोर्स अभिशाप के रूप में देखा जा सकता है। हर जगह लूट खसोट चरम पर है और सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई है। ऐसे में हड़ताल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के विद्युत कर्मी आक्रोश में है और सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इसी को लेकर आज घाटशीला की बैठक में हड़ताल की तैयारी का जायजा लिया।
श्रमिक संघ की मांगें
श्रमिक संघ ने आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर, पुरानी व्यवस्था लागू करने, होमगार्ड की तर्ज पर विद्युत कर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय करने, नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय करने,10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों की नियमित नियुक्ति, सभी सप्लाई एवं ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।