
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम को चैम्बर भवन बिष्टुपुर में झारखण्ड सरकार द्वारा कृषि उपज एवं पशुधन पर लगाये गये दो प्रतिशत बाजार शुल्क के विरोध में बैठक आयोजित की गई.
बैठक में पिछले दिनों रांची में आयोजित राज्यस्तरीय व्यापारियों की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार 15 फरवरी से खाद्यान की आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया गया. इसके तहत थोक, खुदरा, फुटकर, सेमी होल्सेलर, किराना, मसाला के साथ-साथ आलू, प्याज फल के भी व्यापार पूरे दिन भर के लिये बंद रखे जाएंगे.
यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी है. विजय आनंद मूनका ने बताया कि रांची में पिछले दिनों पूरे राज्यभर के व्यापारियों की बैठक इस काले कानून को लेकर आयोजित हुई थी जिसमें राज्यभर के सभी खाद्यान्न व्यावसायियों ने निर्णय लिया था कि अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है तो राज्यभर के व्यवसायी 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन खाद्यान की आवाजाही को बंद करेंगे.
इस विरोध में कोल्हान राइ्रस मिल एसोसिएशन, फ्लावर मिल्स एसोसिएशन, गोलमुरी बाजार समिति, सिदगोड़ा बाजार समिति, कागलनगर बाजार समिति, परसुडीह बाजार समिति, बिष्टुपुर बाजार समिति, साकची बाजार समिति, जुगसलाई के तेल व्यापारी, आलू-प्याज व्यापारी, फल व्यापारी तथा सभी तरह के खाद्यान्न व्यावसायियों ने बंद को सफल बनाने की एकमत से सहमति दी.
इन्स्पेक्टर राज कायम होगा
उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य नितेश धूत ने बताया कि इस काले कानून के विरोध में सभी थोक एवं खुदरा खाद्यान्न व्यवसायी सिंहभूम चैम्बर के नेतृत्व में एकत्रित होकर व्यापार मंडल के सहयोग से इसके विरोध में आंदोलनरत हैं और इसके वापस होने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे क्योंकि इस कानून के लागू हो जाने से महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ेगा तथा फिर से इंस्पेक्टर राज कायम होगा.
15 को डीसी कार्यालय पर महाधरना
सचिव, व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी ने बताया कि बैठक में जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों जैसे परसुडीह, जुगसलाई, चाकुलिया, मानगो, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बिष्टुपुर, साकची, कदमा, सोनारी के अलावा सभी बाजार के व्यापारियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए एकमत से थोक ही नहीं खुदरा व्यापार को भी 15 फरवरी को दिनभर व्यवसाय बंद रखकर सरकार को कड़ा संदेश दिया जायेगा. 15 फरवरी को ही दोपहर 3.30 बजे से उपायुक्त कार्यालय के सामने महाधरना दिया जायेगा.
ये थे मौजूद
चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य नितेश धूत, सीए दिलीप गोलेच्छा, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, उपाध्यक्ष पीयूष चैधरी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा के अलावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी, सचिव करण ओझा, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रामू देबुका, बिनोद मित्तल, बंटी अंगवाल, मनोज कुमार गोयल, प्रेम कुमार अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, ब्रजेश गोहिल, रजनीश अग्रवाल, अंकुश सचदेवा, धानुका मारी, दिलीप इंटरप्राईजेज, शक्ति राइस मिल, किनी राइस मिल लिमिटेड, विनीत रूंगटा, परमेश्वरलाल रूंगटा, हर्ष भाउका, विद्याशंकर गुप्ता, कपिल देव प्रसाद, अनिल कुमार साहू, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनोज आगीवाल, सुरेन्द्र कुमार, प्रेमचंद अग्रवाल, लालू अग्रवाल, प्रवाल ब्रदर्स, हरी भाउका, संदीप गोराई, मनोज कुमार खेमका, बंटी खीरवाल, रामकुमार अग्रवाल, राजकुमार साह, पारस अग्रवाल, संतोष कुमार गोराई, बिनोद कुमार सिंह, बासुदेव रूंगटा, सीए अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, त्रिवेणी प्रसाद कुशवाहा, बालेश्वर प्रसाद, सुरेश कुमार गुप्ता.


