
उदित वाणी जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना छेत्र में एग्रिको रोड नंबर पांच निवासी सूर्य मंदिर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के पड़ोस में फायरिंग की गई है. हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई पर पुलिस को घटनास्थल से कोई भी खोखा नही मिला और ना ही किसी ने फायरिंग होने की पुष्टि की है. थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि भूपेंद्र सिंह के बेटे ने फायरिंग की सूचना दी जिसके बाद पुलिस पहुंची थी. अभी तक फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले है, मामले में किसी तरह की लिखित शिकायत थाने में भी नही की गई है.
Advertisement
<
