
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित श्रीटाटानगर गौ भक्तों का जबरदस्त समर्थन मिला है. अब तक लगभग 800 गौभक्तों द्वारा सर्वदेवमयी गौ माता हेतु सवामणी करवाई जा चुकी है.
पिछले पितृपक्ष में लगभग 200 लोगों ने सवामणी कार्यक्रम को गौभक्तों ने अपने-अपने पितरों के नाम पर सवमणी का आयोजन किया. यह जानकारी गौशाला के सवामणी कार्यक्रम के संयोजक दीपक अग्रवाल (रामुका) ने दी.
उन्होंने बताया कि 10 सितंबर 2022 से 25 सितम्बर 2022 तक पितृपक्ष में सवामणी कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी! इसके अंतर्गत गौ माता के लिए गेहूं दलिया का भोग गौ-आहार के रूप में तैयार किया जाता है.
उन्होंने बताया कि गौभक्त या गौसेवक सिर्फ पितृ पक्ष में ही अथवा दान के नाम पर सवामणी का आयोजन करवाया जाता है. वर्तमान में एक सवामणी का खर्च मात्र 1500/- रुपए है, जिसमें 40 किलो गेहूं एवं 10 किलो गुड़ को मिलाकर दलिया तैयार किया जाता है.
उन्होंने बताया कि स्थानीय गौशाला में लगभग 1850 गौवंश वर्तमान में हैं, जिनमें करीब 1400 गौवंश अदुग्धवती, बूढ़ी, लाचार, अपंग एवं कसाइयों से बचाई हुई हैं. इनकी मोक्ष प्राप्ति तक सेवा-सुश्रुषा की जाती है और मृत्यु पश्चात संस्कार मोक्षधाम में किया जाता है.
दीपक अग्रवाल रामुका ने बताया कि कोरोना काल में भी गौशाला के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला एवं महासचिव महेश गोयल के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने अपना योगदान दिया.

