
उदित वाणी,जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के हूरलुंग लुआबासा का रहनेवाला श्रवण मुंडा 22 जून को दिन के 2 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह फुटबॉल खेलने के लिये जा रहा है, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा. परिवार के लोगों ने श्रवण की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर वे अंतत: दूसरे दिन 23 जून को बिरसानगर थाने में पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की. श्रवण के परिवार के लोगों ने बताया कि वह बिष्टुपुर स्तिथ आर्मरी ग्राउंड में फुटबॉल खेलने की बात कहकर घर से निकला हुआ था. श्रवण पैर में चप्पल, ग्रे कलर का टी-शर्ट और नीले रंग का ट्राउजर पहन रखा था. उसके लापता होने के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं. अपने सगे-संबंधियों के यहां भी उसकी तलाश कर चुके हैं.http://uditvani.in
Advertisement
<

