
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने आयरन मेकिंग के कर्मचारियों के जेनरल शिफ्ट की टाइमिंग में बदलाव किया है. टाटा स्टील के वीपी (आयरन मेकिंग) उतम सिंह की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कोक प्लांट, सिंटर प्लांट और पेलेट प्लांट (ऑपरेशन्स) के कर्मचारियों के जेनरल शिफ्ट की टाइमिंग सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच होगी, जबकि ब्लास्ट फर्नेस की जेनरल शिफ्ट टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी. नई टाइमिंग एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगी.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….
Advertisement
<

