उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली 17 एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। ये नए समय 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे। इनमें बिहार और अन्य राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए चलने वाली ट्रेनें जैसे टाटा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा–बक्सर एक्सप्रेस, टाटा–जयनगर एक्सप्रेस, और टाटा–गोड्डा एक्सप्रेस शामिल हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेनों के प्रस्थान समय में छोटे-बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्रीगण अपनी यात्रा से पहले नए समय को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग करें और स्टेशन पर समय से पहुंचें।
समय में बदलाव वाली प्रमुख ट्रेनें और नया प्रस्थान समय
1. ट्रेन 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस: सुबह 5.15 के बजाय सुबह 5.00 बजे।
2. ट्रेन 20815 टाटानगर-विशाखापत्तनम: सुबह 7.20 के बजाय सुबह 7.25 बजे।
3. ट्रेन 18111 टाटानगर-यशवंतपुर: शाम 6.15 के बजाय शाम 5.45 बजे।
4. ट्रेन 12889 टाटानगर-बेंगलुरू एक्सप्रेस: शाम 7.15 के बजाय शाम 5.45 बजे।
5. ट्रेन 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस: शाम 7.45 के बजाय शाम 7.00 बजे।
6. ट्रेन 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत: दोपहर 2.50 के बजाय दोपहर 2.30 बजे।
7. ट्रेन 18183 टाटानगर-बक्सर: सुबह 8.15 के बजाय सुबह 7.55 बजे।
8. ट्रेन 18601 टाटानगर-हटिया: दोपहर 12.00 के बजाय सुबह 11.50 बजे।
9. ट्रेन 18185 टाटानगर-गोड्डा: दोपहर 2.15 के बजाय दोपहर 2.00 बजे।
10. ट्रेन 18101 टाटानगर-जम्मूतवी: शाम 5.05 के बजाय शाम 4.55 बजे।
11. ट्रेन 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस: रात 8.55 के बजाय रात 8.30 बजे।
12. ट्रेन 18181 टाटानगर-थावे छपरा: रात 9.10 के बजाय रात 8.45 बजे।
13. ट्रेन 28181 टाटानगर-कटिहार: रात 9.10 के बजाय रात 8.45 बजे।
14. ट्रेन 20893/21893/21895 टाटा-पटना वंदे भारत: सुबह 5.30 के बजाय सुबह 5.25 बजे।
15. ट्रेन 18119 टाटा-जयनगर: शाम 6.50 के बजाय शाम 6.40 बजे।
यात्रियों के लिए सलाह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नई समय-सारणी का पालन करें और भ्रमित होने से बचें। ट्रेन की जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या हेल्पलाइन से संपर्क करें। ये समय परिवर्तन 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।