
उदित वाणी, जमशेदपुर: रक्तदान के क्षेत्र में बढ़_चढ़कर काम करने के लिए श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की टीम को सम्मानित किया गया. मंडली की टीम को उक्त सम्मान ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची में ब्लड सेंटर के उद्घाटन समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में प्राप्त हुआ. सम्मान प्राप्त करने रांची पहुंची मंडली की टीम में संस्थापक सह संरक्षक देवव्रत घोष, अध्यक्ष राजेश चाचरा, उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, सचिव उज्जवल घोष और कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा शामिल थे. इस अवसर पर सिद्धार्थ जैन (डायरेटर, आर्किड मेडिकल सेंटर, राँची) भी उपस्थित थे.
Advertisement
<

