
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील की ओर से गोपाल मैदान बिष्टुपुर में चल रहे जमशेदपुर कार्निवाल के दूसरे दिन उस वक्त भारतीय लोक संगीत की खुशबू बिखरी, जब मंच पर एक-एक करके 16 प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति हुई.
शाम 5 बजे से 7 बजे तक हुई इस प्रस्तुति ने मैदान में लघु भारत की झलक पेश की. झारखंड और बंगाल के साथ पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 14 प्रदेशों के नृत्य ने सबका मन मोहा. हर प्रस्तुतियों पर जमकर वाहवाही मिली. 388 बच्चों द्वारा लोक नृत्यों की प्रस्तुति की गई. शाम साढ़े सात बजे से सारेगामा का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के बच्चों का सिंगिंग टैलेंट दिखा.
नीरज श्रीधर का आज धमाकेदार परफॉर्मेंस
कार्निवाल के अंतिम दिन 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच मास्टर शेफ कम्पीटिशन का आयोजन होगा, जिसमें शहर की महिलाएं अपनी पाक कला की मिसाल पेश करेंगी. इसी दिन शाम को साढ़े पांच बजे से सवा छह बजे के बीच रैप बैंड हिप ह़ॉप टीवी का परफॉर्मेंस होगा. कार्निवाल का समापन मशहूर प्लबैक सिंगर नीरज श्रीधर के रॉकिंग परफॉर्मेंस से होगा.
आज के कार्यक्रम
# सुबह 10 बजे से एक बजे-मास्टर शेफ प्रतियोगिता
# शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे-रैप बैंड हिपहॉप का परफॉर्मेंस
# शाम 7.30 बजे से 9.30 बजे-नीरज श्रीधर का परफॉर्मेंस


