
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से बनाई गई शॉर्ट फिल्म खाली पन्ना को खूब सराहना मिल रही है. मोती किरण मुर्मू द्वारा निर्देशित यह फिल्म वैसे तो सामान्य सी लव स्टोरी है, मगर उसका फिल्मांकन बेहद नया और इनोवेटिव है, जो युवाओं को बेहद अपील कर रहा है.
सरजोम प्रोडक्शन की प्रस्तुति “खाली पन्ना” एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, अनकहे शब्दों के साथ आप एक ही भावना को दो अलग-अलग तरीकों से देख सकते हैं.
निर्देशन मोती किरण मुर्मू, सहायक निर्देशन सुब्रत मांडी और डीओपी और संपादन जयंत बास्की का है. पटकथा लेखक मोती किरण मुर्मू और जयंत बास्की, संवाद लेखक सुब्रत मंडी और कलर ग्रेड राम मांडी का है. फिल्म के गीत के बोल तान्या पारकर और तुषार गुप्ता ने लिखे हैं, जबकि इसे आवाज दी है प्रेरणा पाण्डेय और अंशुल खलको ने.
इसके कास्ट में पिया की भूमिका में मोना सिंह, तुषार की भूमिका में तुषार गुप्ता, तानिया की भूमिका में तानिया पारकर और शिक्षिका की भूमिका में कृति कुमारी ने शानदार काम किया है.
पुणे फिल्म संस्थान के यश ने की सराहना
पुणे फिल्म इन्स्टीट्यूट के यश कुमार ने इस फिल्म की सराहना की और इसे फिल्म संस्थान में स्क्रीनिंग करने को कहा है. यश का कहना है कि फिल्म प्रीचि नहीं है.
कैमरा के काम से लेकर अंतिम इंच तक तकनीकी रूप से यह बहुत अच्छी फिल्म है, जो टीम वर्क को दर्शाती है. राम की ग्रेडिंग बहुत स्वाभाविक है और आशीष, प्रेरणा, तुषार और अंशुल ने संगीत के माध्यम से दृश्यों को ऊपर उठाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है. मोना और तुषार ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है.
कृति भी अपने गेस्ट एपीयरेंस में अच्छी थी. लेकिन तान्या ने चौंकाया है. बकौल यश, यह उन फिल्मों में से एक है जिसे मैं एफटीआईआई में गर्व के साथ दिखा सकता हूं, जो मेरे शहर, मेरे कॉलेज में मेरे जूनियर्स द्वारा बनाई गई है.

