
उदित वाणी जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से एमबीए सेमेस्टर चार के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एमबीए के छात्र 27 जून से 7 जुलाई तक फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे. इसके बाद छात्रों को लेट फाइन के साथ परीक्षा फॉर्म भरना होगा. 8 जुलाई से 11 जुलाई तक छात्र ऑनलाइन मोड पर 500 रुपये लेट फाइन देकर आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. अधिसूचना में कहा गया कि कोई भी छात्र व्यक्तिगत रूप से विवि मुख्यालय में फॉर्म जमा नहीं कर सकेगा. इसलिए निर्धारित तिथि तक सभी छात्रों को ऑनलाइन ही परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कहा गया है.
Advertisement
<
