
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित नव उद्घाटित होटल ‘द लेगेसी – ए लग्ज़री स्टे’ ने अपने अतिथियों की सुविधाओं में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए बैंक्वेट हॉल का शुभारंभ किया। करीब 250 लोगों की क्षमता वाला यह भव्य हॉल आधुनिक तकनीक और शानदार इंटीरियर से सुसज्जित है और इसे विवाह समारोह, रिसेप्शन, कॉर्पोरेट कार्यक्रम, जन्मदिन पार्टी और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
नए बैंक्वेट हॉल में आधुनिक लाइटिंग सिस्टम, आकर्षक सजावट, उच्च गुणवत्ता वाली साउंड व्यवस्था और आरामदायक बैठने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। होटल प्रबंधन के अनुसार, शहर में बढ़ती मांग को देखते हुए हॉल को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि छोटे और बड़े दोनों प्रकार के आयोजनों को आसानी से आयोजित किया जा सके।
‘द लेगेसी – ए लग्ज़री स्टे’ पहले से ही अपने 39 खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए कमरों, सेंट्रली एयर कंडीशनिंग और अलग-अलग डाइनिंग हॉल के लिए जाना जाता है। अतिथि अपनी सुविधा अनुसार सुइट्स, किंग साइज और क्वीन साइज कमरे चुन सकते हैं। यह होटल व्यापारिक यात्राओं, पारिवारिक छुट्टियों और वीकेंड गेटअवे के लिए एक आदर्श स्थल माना जा रहा है।
होटल के महाप्रबंधक प्रणव भद्रा ने कहा कि नए बैंक्वेट हॉल के जुड़ने से होटल की सुविधाएं और व्यापक हो गई हैं, जिससे जुगसलाई और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए एक विश्वसनीय स्थल उपलब्ध हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल न केवल शहर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि जमशेदपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

