
उदित वाणी, जमशेदपुर: मनुष्य को उसकी सफलता प्राप्ति के लिए सराहना मिलती है. इस सराहना को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है.
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष 2023-24 सत्र के लिए गुलमोहर हाई स्कूल के प्राइमरी बिल्डिंग में 28 अप्रैल को सहराना समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में स्कूल के चुनिंदे विद्यार्थियों को उनके सफल प्रयास के लिए सम्मानित किया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि ज्योतिर्मय दास (जनरल मैनेजर ,फ्रेम फैक्ट्री,टाटा मोटर्स) थे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
कार्यक्रम की शुरुआत “गणेश वंदना” के साथ की गई. इसके पश्चात कक्षा प्रथम और द्वितीय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. बाद में स्कूल के गायन विभाग की ओर से बच्चों की सराहना के लिए सुमधुर गीत पेश की गई, जिसकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की.
इसके उपरांत कक्षा तृतीय और चतुर्थ के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. उन्हीं कक्षाओं के बच्चों द्वारा एक नृत्य प्रस्तुत की गई, जो उस संध्या को और भी खास बना दिया. अंत में कक्षा पंचम के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विभिन्न स्पर्धा के लिए सम्मानित किए गए विद्यार्थियों को उनके प्रयास के लिए मुख्य अतिथि ने बधाई दी.
स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रीति सिन्हा तथा उप प्राचार्या श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


