
उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा के दो पूर्व मुखिया के खिलाफ राज्य के चीफ सेक्रेटरी के आदेश पर कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो ने सर्टिफिकेट केस किया है.
पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा मध्य पंचायत पर 3,लाख 44,310 एवं पूर्व मुखिया महामुनी हेंब्रम पर 2 लाख 35 886 रुपए के सरकारी कोष के गबन का आरोप है.
गौरतलब है कि सूचना के अधिकार के तहत बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक विनय सिंह द्वारा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी मध्य पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा मुंडा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत की पूर्व मुखिया बाहामुनी हेंब्रम पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना में किए गए 2163000 रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दायर की गई थी.
साथ ही सूचना के अधिकार के तहत दोनों मुखिया के भ्रष्टाचार के विरोध में कई प्रकार की सूचनाएं मांगी गई थी. झारखंड सरकार की सचिव के आदेश पर सर्टिफिकेट केस का आदेश दिया गया है.

