
उदित वाणी, आदित्यपुर: एनआईटी कैम्पस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आज कथा सम्राट मुँशी प्रेमचन्द की जयन्ती मनाई गई. इस दौरान बच्चों के द्वारा मुँशी प्रेमचन्द की जीवनी तथा उनकी रचनाओं पर प्रकाश डालने के साथ-साथ वर्तमान युग में उनकी कृतियों की प्रासंगिकता के महत्व की जानकारी भी दी. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्य सह एआरओ रेखा कुमारी ने मुँशी प्रेमचन्द्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर प्राचार्य ने बच्चों को मुँशी प्रेमचन्द से प्रेरणा लेने की अपील की. साथ हीं छात्रों को हिन्दी साहित्य के प्रति निष्ठा और रुझान जागरुक करने की अपील भी की.
Advertisement
<

