
उदित वाणी, जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के पुस्तकालय में “बैटल ऑफ़ द बुक” कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस बार कार्यक्रम का थीम “द मिस्ट्री बुक” रखा गया, जिसमें छात्रों ने किसी एक पुस्तक के पक्ष और विपक्ष में वार्ता की।
कार्यक्रम की मच संचालिका सौमिनी दास और तृषा सरकार ने इसे संचालन किया, और प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया। इस सत्र में छात्रों ने अपने दृष्टिकोण और अनुभवों का आदान-प्रदान किया, जिससे सत्र में नई जान आ गई।
निर्णायक मंडल में शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी चौधरी, स्टूडेंट प्रेसिडेंट एलिजा समड और स्टूडेंट सेक्रेटरी रीमा राय शामिल थे। प्राचार्य डॉ. जूही समर्पिता ने इस सत्र को समृद्ध बनाने के लिए फीडबैक और अंतर्दृष्टि प्रदान की।
मुख्य अतिथि डॉ. सुजाता मित्रा के मार्गदर्शन में पिछले 4 महीनों में कॉलेज पुस्तकालय में चार बैटल ऑफ़ द बुक्स कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिससे छात्रों में पुस्तकों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी है। डॉ. मित्रा ने सुझाव दिया कि छात्रों को 10 दिनों तक प्रतिदिन 30 मिनट पढ़ाई करने के लिए पुरस्कृत किया जाए।
कार्यक्रम में बैटल ऑफ़ द बुक के सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं के रूप में प्रमिला कुमारी और प्रियदर्शी को प्रथम स्थान, रूपा कुमारी और सुष्मिता को द्वितीय स्थान, तथा रुचिका और अनुष्का को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, रचना वर्मा और इशिका को बेस्ट वक्ता के रूप में पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, और उन्होंने अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए। डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने छात्रों के इस उत्साह को और बढ़ावा दिया और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज की लाइब्रेरी शिक्षिका काजल महतो और एंजेल मुंडा ने कार्यक्रम के सफल समापन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल एवं शिक्षक गण के साथ ही सहायक सहकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

