
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को स्थित लोयोला स्कूल एक मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जहां हर अत्याधुनिक सुविधा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी.
इसी के तहत मंगलवार की सुबह स्कूल को अत्याधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट की सौगात मिलने जा रही है. 10 लाख रुपए की लागत से बने इस बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन मंगलवार की सुबह 10:30 बजे संयुक्त रुप से टेल्को थाना के इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा, बिरसानगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार एवं लोयोला स्कूल बिष्टुपुर के प्राचार्य फादर पायस फर्नांडिस के द्वारा किया जाएगा.
बताते चले कि पूरे झारखंड, बिहार में ऐसा कोई बास्केटबॉल कोर्ट नहीं है. इस बास्केटबॉल कोर्ट की खासियत यह है कि इसमें खिलाड़ियों को चोट बहुत कम आएगी. गिरने की स्थिति में भी खिलाड़ियों को खरोच नहीं आएगी.
पुणे स्थिति जेम्कोन कंपनी ने इस बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया है. कंपनी ने इसके निर्माण के लिए ई फ्रॉक्सी मेटेरियल का इस्तेमाल किया है, जो इसे इतना खास बनाती है. इस मेटेरियल की सहायता से ही खिलाड़ियों को चोट से बचाया जाता है. 3 जनवरी से शुरु हुई इसके निर्माण को कंपनी ने काफी तेजी से पूरा किया.
उद्घाटन समारोह में मुख्य रुप से प्राचार्य चरणजीत ऑसम, उपप्रचार्य जीनत, प्रशासक फादर जेरी और स्कूल के बच्चे मौजूद रहेंगे. उद्घाटन के बाद स्कूल के ही बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता मैच होगी और विजेताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा.

