
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज में शुक्रवार को इंटरमीडिएट विभाग के दो शिक्षकों, अनिमेष कुमार बख्शी और चंदन जायसवाल को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट कार्यों के लिए कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि इनक्रेडिबल टीचर ऑफ इंडिया की लिस्ट में एलबीएसएम के शिक्षक अनिमेष कुमार बख्शी का नाम होना कॉलेज परिवार के लिए गर्व की बात है.
डॉ. झा ने कहा कि चंदन जायसवाल को उनके सामाजिक कार्यों तथा बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जाना भी कॉलेज के लिए उपलब्धि है.
इस अवसर पर प्रीति कुमारी, शोभा देवी, पूजा दत्ता, पूजा गुप्ता, रेणु पांडेय, सीता मुर्मू, सुमित्रा सिंकू, सीमा कुमारी, शिप्रा बोयपाई, शिवनाथ शर्मा, संजीव सरदार आदि उपस्थित थे.

