
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिले के सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। यह विरोध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षकसंघ के आह्वान पर किया गया। संघ ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में यह विरोध किया। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों के प्राथमिक वमध्य विद्यालयों के शिक्षकों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। इसके साथ ही सरकार के विरुद्ध विरोध दर्जकराया. अपनी 4 सूत्री मांगों जिसमें शिक्षकों के लिए अन्य कर्मियों की भांति एमएसीपी को लागू करना, छठे वेतनमान की विसंगति कोदूर करना, अंतर जिला स्थानांतरण की कठिनाइयों को समाप्त करना एवं अत्यधिक लिपिकीय एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों कोमुक्त करना आदि को लेकर शिक्षक शनिवार को भी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करेंगे।
संघ के नेताओं, सुनील कुमार, श्शिवशंकर पोलाई, सरोज कुमार लेंका, ओम प्रकाश सिंह, संजय केसरी, अनिल प्रसाद, संजय कुमार, सुधांशु शेखर बेरा, राजकुमार रोशन, बासेत मार्डी, सुजीत कर्ण आदि ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षकों के मांगों परअमल नहीं किया गया तो बाध्य होकर 19 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा ।
ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से शिक्षकों के विभिन्न मांगो की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बावजूद मांगों को पूराकरने के प्रति सरकार की उदासीनता एवं निष्क्रियता के कारण पूरे राज्य के शिक्षकों को एक बार फिर आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ा है।आज शिक्षकों के भारी संख्या में काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किए जाने से यह साबित हो गया कि शिक्षकों से विभिन्न तरह केकार्य कराये जाने, अत्यधिक कार्य बोझ, प्रतिदिन विभिन्न प्रतिवेदनों की मांग तथा जाति प्रमाण पत्र से लेकर बीएलओ कार्य एवं विभिन्नयोजनाओं का केंद्र बिंदु विद्यालय को बनाए जाने के कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश है। यह आंदोलन शिक्षकों के आक्रोश का हीप्रतिफल है। एक तो पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है इसके बावजूद शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावे अन्य कार्य कराए जाने केकारण गुणवत्ता शिक्षा में कमी का ठीकरा शिक्षकों पर ही फोड़ कर शिक्षकों को बदनाम किए जाने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। संघइसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ ने सरकार से अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षकों की वाजिब मांगों पर विचार करते हुएउसे पूरा करने का निवेदन किया है।
पोटका के 147 विद्यालयों के शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पोटका के 147 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य का निष्पादन किया व सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। यह अभियान कल तक चलेगा। इधर इस बाबत झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पोटका प्रखंड अध्यक्ष अजम्बर सिंह सरदार व सचिव अशोक कुमार शीट ने कहा कि उनका आंदोलन सफल रहा। 80 प्रतिशत शिक्षको ने आंदोलन के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर सरकार के प्रति विरोध जताया।
Advertisement
<

