
उदित वाणी, जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज के बीएड विभाग में शिक्षक- अभिभावक बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्याडॉ मुकुल खंडेलवाल थीं. कार्यक्रम के शुरुआत प्राचार्या, कोऑर्डिनेटर और कुछ अभिभावकों के साथ किया.
इस अवसर परमहाविद्यालय के प्राचार्या ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में अनुशासन में रहकर सभी छात्राओं का नियमित कक्षा गुणवत्तापूर्ण बीएडशिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा प्रतिदिन कराया जाता है. आप लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है. बीएड के कोऑर्डिनेटर डॉ भारतीकुमारी ने कहा कि हमारे महाविद्यालय का एनसीटीई, न्यू दिल्ली के सभी शर्तों को पूरा करता है.
कुछ अभिभावक इस बात से चिंतित थेकि विद्यालय में अभ्यास- शिक्षण के लिए महाविद्यालय से दूर देहातों में भेजा जा रहा है. जिसका निदान महाविद्यालय करें.
इसके उत्तरमें बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा महाविद्यालय परिवार छात्राओं की सुविधा का ध्यान आज तक रखा है. जबकि यहआदेश झारखंड सरकार द्वारा आया है और अब अभ्यास- शिक्षण के लिए विद्यालय का आवंटन रांची से होगी और महाविद्यालय काअधिकार सीमित है.
फिर भी छात्राओं का सुविधा का ध्यान में रखते हुए एनसीटीई के नियमानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया जाएगा की छात्राओं के सुरक्षा को देखते हुए शहर के विद्यालय में अभ्यास- शिक्षण कराएं.
डॉ अपराजिता ने भी अपना विचारव्यक्त किया. मंच का संचालन स्मिता श्रीवास्तव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रीति सिंह ने किया. इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर, डॉ भारतीकुमारी, विभागाध्यक्ष, डॉ विशेश्वर यादव, डॉ अपराजिता, डॉ पूनम ठाकुर, प्रीति सिंह, इदू सिन्हा, डॉ श्वेता बागडे, डॉक्टर मीनू वर्मा, प्रियंका कुमारी, मोइत्री, दीपिका कुजूर, रानी सिंह, प्रियंका भगत, सरिता गगराई उपस्थित थी.
अस्मिता, बरनाली, सुमि शिखा, स्नेहा, निकिता, सोनी, सुरभि, ममता, रूबी, वर्तिका, लवली, शेफाली, रुचि काजल, पूजा, शिवानी, रतन प्रिया, नफीजा नवाज का महत्वपूर्णयोगदान रहा.


