
उदित वाणी, जमशेदपुर: लायंस क्लब जमशेदपुर के अध्यक्ष लायन शिव शंकर गाडिय़ा के नेतृत्व में बिष्टूपुर स्थित क्लब कार्यालय में नेत्रहीन, मूक-बधिर, मानसिक रूप से दिव्यांग और समाज के वंचित बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर शिक्षक दिवस मनाया गया.
इसमें के अन्नपूर्णा (स्कूल ऑफ होप, बिष्टूपुर), सुमन कुमारी (डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल, कदमा), रोटरी प्ले स्कूल (पलासबनी से शकुंतला किस्कू), संगीता साहू (पीएएमएचजे स्कूल, कदमा), चम्पा महतो (कार्मेल बाल विहार स्कूल, सोनारी), रतन लाल (नेत्रहीनों के लिए एनएबी स्कूल, बाराद्वारी) को प्रशस्ती पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनकी सराहना की गई.
इस अवसर पर लायन आशीन दासगुप्ता, विद्या सिंह, लायन रुद्र प्रमाणिक, लायन विनीता शाह, लायन दिलीप गांधी आदि उपस्थित थे.

