
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा जु की पहचान बन चुकी मादा भालू ‘ज्योति’ अब इस दुनिया में नहीं रही. बीते 15 दिनों से वह गंभीर रूप से बीमार थी. अचानक उसने खाना-पीना छोड़ दिया था, जिसके बाद उसे टाटा जु के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
इलाज के तमाम प्रयास रहे नाकाम
डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कमजोरी और लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते ज्योति को नहीं बचाया जा सका. बीते दिनों से वह काफी कमजोर हो गई थी और भोजन भी नहीं कर रही थी.
ज्योति की मौत से जु परिसर में सन्नाटा

टाटा जु के प्रवेश द्वार के पास रहने वाली ज्योति वह भालू थी जिसे दर्शक सबसे पहले देखते थे. उसकी सक्रियता और उपस्थिति से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित होते थे. उसकी मौत ने न केवल जु के कर्मचारियों को बल्कि दर्शकों को भी गहरे शोक में डाल दिया है.
अब जु में अधूरी लगेगी पहली झलक
टाटा जु में प्रवेश करते ही जो पहली नजर ‘ज्योति’ पर पड़ती थी, वह अब एक खाली अहसास में बदल गई है. ज्योति की मौत के बाद पूरे परिसर में एक अजीब-सी खामोशी पसरी हुई है, मानो वहां की रौनक ही चली गई हो.

