
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष शहनवाज आलम की बिटिया ने इस साल आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. जेएच तारापोर स्कूल की छात्रा सामिया को आईसीएसई परीक्षा में 92 फीसदी अंक हासिल हुआ है.
वह आगे की पढ़ाई बायोम रांची से बायो साइंस में कर रही है और मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहती है. उसका लक्ष्य एक सफल न्यूरो सर्जन बनना है. उसने अपनी सफलता का श्रेय पैरेन्ट्स के साथ ही स्कूल के शिक्षकों को दिया है.
Advertisement
<

