
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के 86 अप्रेंटिंस बैच के विजय कुमार सिंह गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे और अपने बैच के यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम से भेंट की.
विजय कुमार सिंह अप्रेंटिस करने के बाद 1990 से लेकर 1997 तक टाटा स्टील में रहे. इसके बाद 1996 में हुई सिविल सेवा परीक्षा में सफल रहे और उन्हें आईआरटीएस मिला. वर्तमान में सिंह इंडियन रेलवे दिल्ली में जेनरल मैनेजर है. उन्होंने रेलवे में हो रहे आमूल चूल बदलाव पर बात की और कहा कि केन्द्र सरकार रेल क्षेत्र को और प्रभावी बनाने के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही हैं.
हालिया बजट में रेलवे में बदलाव के लिए अब तक की सर्वाधिक राशि आबंटित की गई है. शहनवाज आलम ने बताया कि टाटा स्टील में हो रहे बदलाव को भी हमने बताया और कहा कि कैसे कंपनी आगे बढ़ रही है.

