
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसायटी वर्कर्स यूनियन का चुनाव सोमवार 22 सितंबर को हुआ. चुनाव अधिकारी अश्विनी माथन की देखरेख में हुए इस चुनाव में रघुनाथ पांडेय को सर्व सहमति से अध्यक्ष के रूप में चुना गया. नव निर्वाचित निकाय ने श्रमिकों के कल्याण और सोसायटी की वृद्धि के लिए सामूहिक रूप से काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.
अंत में सभी ने चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान एवं चुनाव संचालन समिति के अनिल मिश्रा, सरोज पांडेय, संदीप बेहरा, संजू महतो को शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराने केलिए धन्यवाद दिया. चुनाव के बाद नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें रघुनाथ पांडेय को अध्यक्ष, दिनेश महतो को उपाध्यक्ष, विजय मुखी को महासचिव, प्रताप सिंह गिल को सहायक सचिव, बिनोद शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. समिति के सदस्यों मं मनोज नाग, विश्वनाथ मजूमदार, सुरेंद्र दास, दिलीप, राजकिशोर हरपाल और श्रीमती मालती मांझी शामिल है.

