
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने इस माह से अपने कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सर्कुलर जारी किया है. कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार मार्च माह का वेतन एक अप्रैल को कर दिया जाएगा.
अब कोशिश रहेगी कि आगे से हर माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान हो जाय. इसके लिए कर्मचारियों की उपस्थिति की सूची माह के अंतिम सप्ताह में एकाउंट विभाग को भेज दी जाएगी. अंतिम सप्ताह के एक-दो रोज के वेतन एडवांस में दे दिए जाएंगे, जिसे अगले सप्ताह समायोजित कर लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पहले वेतन भुगतान में देरी होती थी.
Advertisement
<

