
शहर में कुते काटने के बढ़ रहे मामले को लेकर हर माह 300 कुतों की हो रही नसबंदी
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शहर को साफ-सूथरा और हरित रखने के साथ ही कचरे के निष्पादन को लेकर भी नये प्रोजेक्ट का संचालन कर रहा है. शहर के संचालन और बेहतर रखरखाव के लिए पीएचएस एवं एमएसडब्ल्यू को आगे बढ़ा रहा है. कचरे के निष्पादन को लेकर सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा (एमआरएफ) शुरू की है. 5 टीपीडी क्षमता वाली 4 इकाइयों की योजना बनाई गई है. कंपनी के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने बताया कि उलियान एमआरएफ पहले से ही परीक्षण के तौर पर चालू है, नीलडीह एमआरएफ पूरा होने वाला है. गीले कचरे को जैविक खाद में बदलने के लिए 408 टीपीडी क्षमता का प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है. पुराने कूड़ेदानों का बायोमाइनिंग हो रहा है. 500 टीपीडी क्षमता की कम्पोस्ट उर्वरक की पुनर्प्राप्ति और आरडीएफ को सीमेंट संयंत्रों में भेजना की योजना बनाई गई है, ताकि कचरे का निष्तारण हो सके.
यही नहीं, वैज्ञानिक तरीके से लैंडफिल बनाया जा रहा है, ताकि अवशिष्ट कचरे का सुरक्षित प्रबंधन हो सके. एमडी ने बताया कि अभी भी जो लोगों के घरों से जो कचरा निकल रहा है, उसका सही तरीके से सेग्रीगेशन नहीं हो रहा है. वर्तमान में कचरे के स्त्रोत के समय केवल 40 फीसदी कचरा ही पृथक्करण हो रहा है. ऐसे में लोगों में यह जागरूकता फैलानी होगी कि वे अपने घरों में सुखे और गीले कचरे अलग रखे.
आवारा कुत्तों के काटने की समस्या
शहर में आवारा कुते के काटने के बढ़ रहे मामले को लेकर एमडी ने बताया कि हम प्रति माह 300 आवारा कुत्तों की नसबंदी करते हैं, ताकि कुते के जनसंख्या नियंत्रण एवं रेबीज की रोकथाम हो सके. प्रति माह 550 एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जा रहा है. पशु चिकित्सालय को एक्स-रे और सोनोग्राफी सुविधाओं के साथ उन्नत किया गया है. हरेक माह प्रति माह 800-900 जानवरों को ओपीडी में देखा जा रहा है. पालतू श्मशान गृह चालू किया गया है, जहां पालतू जानवरों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जाता है. प्रति माह 10-15 पालतू जानवरों का दाह संस्कार हो रहा है.
सामुदायिक बायोगैस और हरित ऊर्जा
शहर में 25 सामुदायिक बायोगैस संयंत्र स्थापित किए गए, जो 2-3 टन प्रतिदिन खाद्य अपशिष्ट का प्रसंस्करण करते हैं. 25 होटलों/संस्थानों में इसे लगाया गया है. इसका मकसद स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करना और लैंडफिल लोड को कम करना है.
पार्क पर जोर
पार्क के विकास के लिए 1,29,852 वर्ग मीटर नए और उन्नत पार्क स्थल विकसित किए गए हैं. कदमा, बारीडीह पोस्टल पार्क 2, एग्रिको नेचर ट्रेल बायोडायवर्सिटी पार्क, कदमा चरण 2 फिटनेस सेंटर, जी-टाउन, मानगो सेंट्रल वर्ज खंड 2 से 6 रोज़ गार्डन, जनता बस्ती में पार्क बनाए गए हैं. यही जल निकायों का विकास किया गया है. 32,312 वर्ग मीटर के संयुक्त क्षेत्रफल वाले 5 प्रमुख जल निकायों का पुनरुद्धार और विकास किया गया है. प्रमुख जल निकायों में शामिल हैं- नया सिदगोड़ा तालाब, कदमा सिटी फ़ॉरेस्ट तालाब, आईएसडब्ल्यूपी तालाब, सफेद तालाब एग्रिको, नेचर ट्रेल तालाब
शहर में बढ़ रहा ओप जिम का कल्चर
ओपन जिम सुविधाएं बढ़ रही है. फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पार्कों और सामुदायिक स्थलों में नई ओपन जिम सुविधाएं स्थापित की जा रही है. इसमें केडी फ्लैट पार्क, फिटनेस सेंटर उलियान फ्लैट, बारीडीह पोस्टल पार्क 2 फिटनेस सेंटर और जी-टाउन शामिल है.
प्रदूषण कम करने के लिए सोलर ऊर्जा पर जोर
शहर में प्रदूषण को कम करने के लिए सोलर ऊर्जा पर जोर दिया जा रहा है. इसके लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है. जमशेदपुर में 122 और सरायकेला में 45 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं, जिसकी क्षमता 26.1 मेगावाट पावर है.
