
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस (जेआईपीएम) ने टाटा स्टील यूआईएसएल को एक्सीलेंस इन कंसिस्टेंट टीपीएम कमिटमेंट” पुरस्कार से सम्मानित किया है.
21 मार्च को क्योटो (जापान) में आयोजित एक समारोह में यह अवार्ड दिया गया. टाटा स्टील यूआईएसएल के धनंजय मिश्रा, सीनियर जनरल मैनेजर, झारखंड बिजनेस, अमन चोढा, जनरल मैनेजर, एचआर एवं आईआर और कॉर्पोरेट सर्विसेज, वीपी सिंह, जेनरल मैनेजर, पावर सर्विसेज डिवीजन और चंद्रदिबाकर रॉय बर्मन, सीनियर मैनेजर, बिजनेस एक्सीलेंस ने टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से यह अवार्ड प्राप्त किया.
वैश्विक स्तर पर केवल 18 कंपनियों को यह सम्मान दिया गया है, जिनमें से 11 कंपनियां चीन से, एक पेरू, जापान और दक्षिण अफ्रीका से और चार भारत से हैं, जिनमें टाटा स्टील यूआईएसएल भी शामिल है.
कंपनी ने जापान मैनेजमेंट एसोसिएशन कंसल्टेंट्स के सलाहकारों के साथ अक्टूबर 2018 से अपनी टीपीएम जर्नी शुरू की. कोविड के बावजूद कंपनी ने इशिबाशी सान और सुरजीत देब के मार्गदर्शन में अपनी टीपीएम यात्रा को जारी रखा. जेआईपीएम से सुगियुरा सान और ताकानो सान द्वारा किए गए कठोर आकलन पर काम करते हुए टीपीएम लेवल टू अवार्ड को चुनौती दी.

