
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के दिशा-निर्देश पर टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा नानक नगर, नामदा बस्ती और विकास कॉलोनी में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है. सोमवार से इस योजना के तहत पेयजल कनेक्शन के लिए आवेदन फॉर्म का वितरण प्रारंभ हुआ. यह वितरण नानक नगर व नामदा बस्ती के सामुदायिक भवन में किया जा रहा है. फॉर्म 26 और 27 अगस्त को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे. इच्छुक निवासी वहीं पर फॉर्म भरकर जमा भी कर सकते हैं.
विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने मौके पर पहुंचकर फॉर्म वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया. भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय एवं टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी भी मौजूद रहे. गुंजन यादव ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और समय पर आवेदन पत्र भरें. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे.

