
उदित वाणी, जमशेदपुर: ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ. डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसीडेंट रॉ मैटेरियल्स, टाटा स्टील मौके पर मुख्य अतिथि थे.
ऑल इंडिया इंडिया स्टील प्लांट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टाटा स्टील ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरी. तीन दिवसीय एथलेटिक्स खेल आयोजन में पूरे भारत के इस्पात संयंत्रों से 90 से अधिक एथलेटिक्स ने भाग लिया. मीट में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 2 किलोमीटर वॉक, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और रिले रेस (4×100 मीटर) इवेन्ट्स हुए.
अंतिम दिन तीन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं- ट्रिपल जंप, 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले दौड़. लंबी कूद वर्ग में जहां आर हरीश विजेता बने वहीं 100 मीटर दौड़ में शीतल टुडू ने बाजी मारी.
टाटा स्टील की टीम 4×100 मीटर रिले रेस में विजेता बनकर उभरी. टाटा स्टील को 29 अंकों के साथ ऑल इंडिया इंटर स्टील प्लांट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल), विशाखापत्तनम 12 अंकों के साथ उपविजेता के रूप में उभरा.
इस अवसर पर मुकुल विनायक चौधरी, मुख्य खेल उत्कृष्टता केंद्र, टीएफए और खेल, हेमंत गुप्ता, प्रमुख खेल, टाटा स्टील और आनंद लुइस मेनेजेस, सीनियर कोच एथलेटिक्स, टीएफए मौजूद थे.

