
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील के खेल विभाग के हेड आशीष कुमार का तबादला टाटा स्टील कलिंगानगर कर दिया गया है. वे टाटानगर कलिंगानगर के कारपोरेट कम्युनिकेशन का काम देखेंगे.
आशीष कुमार पहले जमशेदपुर में कारपोरेट कम्युनिकेशन का हिस्सा रहे हैं. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के प्रमुख हेमंत गुप्ता को टाटा स्टील के खेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेवारी भी सौंपी गई है. वे एडवेंचर के साथ ही अब खेल विभाग भी देखेंगे. यह बदलाव 15 जनवरी से प्रभावी होगा.
Advertisement
<
