
उदित वाणी, जमशेदपुरः टाटा स्टील ने अपने विजिलेंस विभाग में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किया है. इसके तहत कई अधिकारियों की जिम्मेवारी में 15 जुलाई से बदलाव किया गया है. इसके तहत रिपोर्टिंग हेड को बदला गया है.
आईएल फोर अधिकारी सुब्रत कुमार राय, दुर्गा प्रसन्ना पंडा और अरूण कुमार पति, टीएसएम के विजिलेंस हेड आनंद जैन को रिपोर्ट करेंगे, जबकि सीनियर मैनेजर पी योगेश कुमार, सूर्यकांत प्रसाद और अमित प्रियदर्शन, जमशेदपुर के विजिलेंस हेड सौरभ कुमार खेमका को रिपोर्ट करेंगे. नरेश कुमार महाना, कौस्तव द्रविड़ और अभिषेक शर्मा, हेड इंटेलीजेन्स शुभ्रांशु मिश्रा को रिपोर्ट करेंगे.
Advertisement
<

