
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने शहर को हरित बनाने के लिए शुक्रवार 10 मार्च को कदमा में (आरोग्य भवन के पीछे) रामनगर पार्क का उद्घाटन किया.
इस पार्क का मकसद शहर के हरित आवरण को बढ़ाने और बनाए रखने के साथ ही शहरवासियों के जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि, शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और आस-पास के लोगों को आंतरिक पर्यावरणीय लाभ प्रदान करना है.
पार्क का उद्घाटन बन्ना गुप्ता, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, झारखंड सरकार, विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर, चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसीडेंट कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील, रितु राज सिन्हा, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील यूआईएसएल, धनंजय मिश्रा, सीनियर जेनरल मैनेजर (झारखंड बिजनेस) ने किया.
5.5 एकड़ में फैले पार्क में ओपन जिम
रामनगर पार्क आरोग्य भवन, कदमा के पीछे स्थित है. इसका कुल क्षेत्रफल 5.5 एकड़ है, जिसमें 400 वर्गमीटर का पैदल ट्रैक है. पार्क में एरियल स्टोलर, एब्स बोर्ड डबल, शोल्डर ट्वर्ल डबल, सर्फ बोर्ड, शोल्डर एक्सरसाइजर, डबल पैरेलल बार, ओवेट स्टेपर, लेग स्ट्रेच, एयरो राइडर, लेग एक्सटेंशन, इप्टयूपीजी चेस्ट प्रेस डबल, फोरआर्म ट्वर्ल जैसे 18 उपकरणों के साथ एक ओपन जिम है.
डबल, हिप ट्विस्टर ट्रिपल, सर्कुलर पुल अप स्टेशन, क्रिस्टल भूलभुलैया, एसब्रिज लैडर, सेट बोनी एक्सरसाइज बाइक और आईपीटी यूपीजी हैंड रोवर है, जो जीवन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य और नागरिकों की फिटनेस में सुधार करेगा.
पार्क में रौशनी के साथ योगा प्लेटफॉर्म भी
रौशनी के लिए 2 हाई मास्ट के साथ-साथ एक सोलर डीप बोर वेल और अन्य प्रकाश व्यवस्था है. पार्क में एक योगा प्लेटफॉर्म, खेल के मैदान, वॉशरूम/टॉयलेट की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा, चार और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग और 12 गार्डन बेंच भी हैं.
पार्क फिश टेल पाम (कैरोटा यूरेन्स), इंपीरियल पाम (रॉयस्टेनिया रेजिया), फॉक्स टेल पाम (वोडेटिया बिफुरकेट), चामेडोरिया पाम (चामेडोरिया एलिगेंस), चाइनीज पाम (लिवस्टोना चिनेंसिस), साइकस (साइकस रिवोलुटा) ज़ामिया पाम (ज़ामिया एसपी), सीता अशोक (सरकासोका), टेकोमावेलंडी जैसे विभिन्न प्रकार के पेड हैं.
पार्क के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए 400 नग सागौन के पौधे लगाए गए हैं. रामनगर पार्क सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा.


