
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का संवाद कार्यक्रम 15 से लेकर 19 नवम्बर के बीच गोपाल मैदान बिष्टुपुर में होगा. इसमें देश भर की 153 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि शामिल होंगे. पहले दिन 15 नवम्बर को शाम 4 बजे से रात साढे नौ बजे तक ट्राइबल आर्ट और हैंडीक्राफ्ट्स की प्रदर्शनी लगेगी. इसमें 28 जनजातियों के 117 कलाकार भाग लेंगे. 31 प्रकार की पारंपरिक कलाएं प्रस्तुत की जाएंगी. दूसरे दिन 16 नवम्बर को पारम्परिक अखरा का आयोजन होगा. इसमें जनजातीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुति की जाएगी. साथ ही गोपाल मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी में ट्राइबल हीलर्स अपना स्टॉल लगाएंगे. इसके साथ ही जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल भी होंगे.
Advertisement
<
