
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंकैब केरल पब्लिक स्कूल में शनिवार, 30 अगस्त 2025 को टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा एक विशेष डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम खास तौर पर विद्यालय की माताओं के लिए रखा गया था, जिसका उद्देश्य उन्हें डिजिटल युग में सशक्त बनाना और आवश्यक तकनीकी ज्ञान देना था.
इस अवसर पर टी.एस.एफ एसोसिएशन की प्रमुख शारदा चौधरी के संरक्षण में विशेष प्रशिक्षकों ने माताओं को विभिन्न डिजिटल सेवाओं जैसे- इमरजेंसी कॉल करना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल सुरक्षा, पैन कार्ड आदि का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल जागरूकता आज के समय की आवश्यकता है, जिससे महिलाएं किसी भी संकट या जरूरत के समय तुरंत कार्रवाई कर सकें.
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डी. सोनाली, शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावकों का विशेष योगदान रहा. सभी ने मिलकर इस प्रशिक्षण को सार्थक और उपयोगी बनाया.

