
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नये मामलों के बाद अपने कर्मचारियों के लिए बुधवार को एडवाइजरी जारी कर उन्हें सतर्क रहने को कहा है. कर्मचारियों से कहा गया है कि अगर खांसी, बुखार, गले में खरास, थकान हो तो चिकित्सक से मिलें. यही नहीं कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भीड़ से अलग रहने को कहा गया है. बाहर जाने पर मास्क पहनने के साथ ही कोरोना के सारे प्रोटोकॉल मानने का निर्देश है. एडवाइजरी में कहा गया है कि गंभीर स्थिति में अस्पताल जाएं. इसके लिए टीएमएच ने तैयारियां कर रखी है और अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया है ताकि कोरोना मरीजों का इलाज हो सके.
Advertisement
<

