
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को अपने जन्म दिन को नायाब तरीके से मनाया. उन्होंने सुबह साढ़े आठ बजे टेल्को स्थित आमबागान मैदान में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया.
सुबह 10 बजे वे वृद्धा आश्रम गये, जहां दोपहर का भोजन वृद्धा आश्रम के सदस्यों के साथ किया और उनके बीच समय गुजारे. सारे बुजुर्गों ने सिंह को आशीर्वाद दिया. शाम को सिंह के आवास पर केक कटा.
टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह, आईआर हेड दीपक कुमार समेत टेल्को हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय एवं उनकी टीम ने जन्म दिन की बधाई दी.
Advertisement
<

