
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में फिर से संडे 19 मार्च को वर्किंग रहेगा. इस बारे में प्लांट हेड की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. इस काम के बदले कर्मचारियों को बाद में कम्पेन्सेटरी ऑफ मिलेगा, जिसे बाद में जानकारी दी जाएगी.
कंपनी के कर्मचारियों को आगामी 22 मार्च को कम्पेन्सेटरी ऑफ मिलेगा. यह ऑफ कर्मचारियों द्वारा पिछले 26 फरवरी रविवार को किए गये काम की बदौलत मिलेगा. उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में उत्पादन के होने के चलते कंपनी कर्मचारियों को इस माह संडे को काम करा रही है. 26 फरवरी और 5 मार्च के बाद 19 मार्च संडे को एक बार फिर से काम होगा.
Advertisement
<

