
उदित वाणी, जमशेदपुरः टाटा मोटर्स सामुदायिक सेवा के अंदर आने वाले ग्राम विकास केन्द्र और परिवार कल्याण संस्थान का वेज रिवीजन शुक्रवार को हुआ. टाटा मोटर्स कम्युनिटी सर्विसेस वर्कर्स यूनियन और प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत यह फैसला हुआ कि ग्रेड वन और ग्रेड टू के कर्मचारियों के वेतन में ढ़ाई हजार और ग्रेड थ्री के वेतन में 2650 रूपए की बढोतरी होगी.
इस ग्रेड रिवीजन का लाभ 32 कर्मचारियों को मिलेगा. समझौते पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से दीपक कुमार और यूनियन की ओर से दीपक सांडिल ने किया.
Advertisement
<

