
उदित वाणी , जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 27 मई शुक्रवार को फिर छुट्टी रहेगी. इस बारे में प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से आज सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के अनुसार एक मई मजदूर दिवस की एवज में 27 मई को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इसी सप्ताह मंगलवार 24 मई को भी कंपनी ने 22 मई संडे को काम कराने की एवज में कंपनी ने साप्ताहिक छुट्टी दी थी. इस तरह इस सप्ताह कंपनी ने दो साप्ताहिक छुट्टी दी है. बताया जा रहा है कि टाटा मोटर्स की छुट्टी के बाद टाटा कमिंस में भी इस दिन छुट्टी की घोषणा होगी.
Advertisement
<

