
उदित वाणी, जमशेदपुर : हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक सोमवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में हुई. शाम को दो घंटे तक चली बैठक में नए चेयरमैन के रूप में टाटा स्टील के प्राइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रमन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चीफ़ पीपुल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल, देवाशीष चटर्जी, पीओ राजेश चिंतक, राहुल दूबे, दीबा अहमद, स्नेहा और विनीता सिंह शामिल थी. बैठक में हाल ही में टीएमएच की टीम द्वारा बहुत सारे सुधार के बारे में बताया गया. बैठक में बताया गया कि हर माह टीएमएच में पांच हजार मरीज एडमिट होते हैं. बैठक में बताया गया कि एक सितंबर से ओटीपी के जरिए ओपीडी की बुकिंग होगी ताकि डेटा प्राइवेसी रह सके, जितने भी ओपीडी पेशेंट है. उनको होम डिलीवरी दवा मिलेगी. मल्टीप्ल डिपार्टमेंट के मरीजों को सप्ताह में दो दिन रूम नंबर 113 में 4 से 6 का टाइम दिया जाएग.
हर माह 1300 मरीज की सर्जरी
1300 मरीज की हर माह सर्जरी होती है. ईसीसी फ्लैट की डिस्पेंसरी में बहुत कम लोग जाते हैं, उसका उपयोग नहीं हो पता है उसे भी बंद करने का सुझाव आया. नए सुझाव यह भी आया कि डिस्चार्ज के समय फिट और और अनफिट के सिस्टम को थोड़ा और दुरुस्त किया जाए. एडमिशन के समय इंक्वारी काउंटर में सुधार हो. चिल्ड्रेन वार्ड के बाहर वेटिंग हॉल को वातानुकुलित किया जाय. स्लॉट में किस तरह से सुधार हो ताकि लोगों को बुकिंग में सुविधा मिलें. यह भी सुझाव दिया गया वन एमजी के द्वारा हो रही दवा की देरी और साथ ही साथ होम डिलीवरी को सही रूप से हो. और वैसे लोगों का भी डेटा कलेक्शन किया जा रहा है, जो ओपीडी का स्लॉट बुक कर लेते हैं और फिर अटेंड नहीं करते और ना ही कैंसिल करते हैं.
