
उदित वाणी,जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत ( पंचायत-बेको) उत्क्रमित उच्च विद्यालय,भुरसाघुटु में कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष की परीक्षा में विद्यालय का रिजल्ट शत- प्रतिशत हुआ। इस परीक्षा में विद्यालय से कुल 36 बच्चों ने भाग लिया,जिसमें 30 प्रथम श्रेणी और 6 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा कुमारी ने इस परीक्षाफल पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों,अभिभावकों और बच्चों को दिया और आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर परीक्षाफल देने का आश्वासन अभिभावकों को दिया।विद्यालय में एसएमसी बैठक का भी आयोजन किया गया, इस दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा 2023 के टॉप टेन बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा अनीमा महतो ने 87.8 प्रतिशत लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही जिले के उप विकास आयुक्त,पूर्वी सिंहभूम श्री मनीष कुमार की महत्वपूर्ण योजना परख के अंतर्गत कक्षा दसवीं के लिए पहली साप्ताहिक परीक्षा का आयोजन उनके दिशानिर्देश में शुरू किया गया,जिसमें 40 बच्चें उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक दूखू टुडू,अंजली खलखो,ममता सिंह,विभूति भूषण,स्वेता,अपर्णा मुंडा, ब्रजेन महतो, एसएमसी के अध्यक्ष कार्तिक महतो समेत अभिभावक गण मौजूद रहे।

