
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोपाल मैदान बिष्टुपुर में चल रहे स्वदेशी मेले में कुटुंब प्रबोधन के विषय पर शनिवार शाम को एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. सुबह में योग प्रतियोगिता का आयोजित की गई. योग प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से 9 वर्ष से 14 वर्ष के 40 बच्चों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ झारखंड के प्रभारी अजय कुमार झा रहे.
जज की भूमिका में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, एनआईएस के योग टीचर सुभाशीष बहादुरी एवं अंतर्राष्ट्रीय जज लीना दत्ता थी. शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ. रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के कॉरपोरेट हेड भूपेंद्र लोधी ने कहा कि स्वदेशी मेला भारतीय संस्कृति एवं भारतीय कला की पहचान है.
यहां की सांस्कृतिक संध्या में हो रहे आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठियों के विषय को देख कर यह साफ पता चलता है की स्वदेशी जागरण मंच निरंतर भारतीयों में अपने देश में बनी वस्तुओं के प्रति प्रेम भाव, अपनत्व का भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ जैविक खाद जैविक खेती और परिवार संस्कार एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के पद पर अग्रसर है.

