
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथपार्क में चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शनिवार को यूकेजी से कक्षा पांचवी तक के 421 छात्रों ने भाग लिया.
इस कैंप में विद्यार्थियों के लिए डांस मेनिया, फिटनेस फ्रीक, यंग मास्टर शेफ, योगा एंड फिटनेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, फन गेम्स, फन विद साइंस, न्यूमेरो फन, स्कैवेंजर हंट, मूवी मेनिया और कठपुतलियों के साथ कहानियां जैसी कई गतिविधियों का आयोजन विशेष आकर्षण रहा. स्कूल की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने ढेर सारी गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों की सराहना की.
समर कैंप का संचालन गुरमीत कौर (वाइस प्रिंसिपल), तामी सिकदर (सीनियर स्कूल कोऑर्डिनेटर) और विजेता पांडा (जूनियर स्कूल कोऑर्डिनेटर) ने किया.
समर कैंप के दौरान अहम भूमिका निभाने वाली शिक्षिकाओं में दुर्गा लक्ष्मी, वी माधवी, बरखा, खुशबू, दुलारी मुर्मू, शिखा प्रसाद, पीयू घोष, गुड्डी आचार्य, सतप्रीत कौर, मुम्मन चौधरी, दीपक दास का नाम शामिल है.

