
उदित वाणी, जमशेदपुर: अरका जैन यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने हुरलुंग गांव का दौरा किया. गांव में स्थित नीव-हर्बल नामक हस्तनिर्मित साबुन का कारखाना है.
नींव की संस्थापक शिखा जैन ने अपने सेटअप में फैशन डिजाइन विभाग के छात्रों एवं प्राध्यापकों का स्वागत किया. उन्होंने छात्रों को ब्रांड, विभिन्न उत्पादों और ग्रामीण महिला उत्थान के लिए ब्रांड के लिए किए गए जनजातीय और महिला सशक्तिकरण पहल के बारे में जानकारी दी.
चूंकि ब्रांड केवल जैविक और हस्तनिर्मित उत्पादों का उत्पादन करता है, यह छात्रों के लिए स्थायी पहलों को समझने का एक बहुत अच्छा उदाहरण था.
फिर छात्रों को साबुन बनाने की कार्यशाला में ले जाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के जैविक साबुन – चारकोल, चंदन, गुलाब, आदि बनाने की प्रक्रिया जानी.

