
उदित वाणी, जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के स्नातक अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विभागीय व्याख्यान का आयोजन किया गया. व्याख्यान का विषय – मांग के सिद्धांत थी.
व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि मांग के सिद्धांत एक आर्थिक सिद्धांत है जो वस्तुओं और सेवाओं के उपभोक्ता की मांग और बाजार में उनके संबंधों के बीच संबंधों से संबंधित है. उन्होंने कहा कि आज की अर्थवयवस्था नीड बेस्ड न होकर ग्रिड बेस्ड हो गया है.
मुख्य वक्ता डॉ. शिप्रा ( जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज) ने कहा कि मांग के सिद्धांत एक उपभोक्ता द्वारा की जाने वाली मात्रा और उस वस्तु के लिए निर्धारित मूल्यों के बीच संबंधों को परिभाषित करता है.
कीमत गिरने पर किसी वस्तु की मांग बढ़ जाती है, अन्य सभी चीजें समान रहती हैं (उपभोक्ता की आय में कोई बदलाव नहीं, उपभोक्ता का स्वाद और अन्य वस्तुओं की कीमत). ये अन्य चीजें हैं जो कीमत के अलावा मांग को भी प्रभावित कर सकती हैं.
प्रो. सलोनी रंजने (सहायक प्राध्यापक, एल. बी. एस. एम. कॉलेज, करनडीह, जमशेदपुर) ने मंच संचालन किया। यूजी. छात्रा अंजली बास्के ने स्वागत भाषण दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्यामली समड ने दिया. इस मौके पर डॉ. प्रशांत, प्रो. मोहन साहू, प्रो. प्रमिला किस्कू, डॉ. सुधीर सुमन तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

